mango recipes in Hindi मैंगो रेसिपीज हिंदी में

हेलो फ्रैंड्स, आज हम आपको कुछ आम की रेसिपी की बारे में बताते है| जो आप लोग घर पर आसानी से बना सकते हो|आपका भी आम का नाम लेते ही दिल खुश हो जाता होगा| तो चलो हम आपको इन रेसिपीज को बनाना सिखाते है|

1. मैंगो डेलिकेसी

सामग्री… पके आम का गूदा- 1 कप, दूध- 2 कप, अनार का रस- 1/2 कप, रोज सिरप व अनार के दाने- 1 बड़ा चम्मच, शक़्कर- 2 बड़ा चम्मच, हरी चेरी व कटा पिस्ता 1 -1 छोटा चम्मच,कटी हुई बर्फ- 2 बड़े चम्मच|

विधि… अनार के रस व रोज सिरप को मिलाकर कुल्फी वाले सांचो में भरकर फ्रीज में रखे| आम का गूदा,कुटी बर्फ, शक़्कर व दूध को मिक्सी में डालकर अच्छी तरह मिला ले| मिश्रण को बॉल्स में भरकर फ्रीज में रखें| अनार के रस की कुल्फ़िया जम जाये तो एक एक कुल्फी को प्रत्येक बॉल्स में डाले| ऊपर से अनार दाने, हरी चेरी व कटा हुआ पिस्ता बुरक कर सर्व करें|

2. मैंगो डिलाइट

सामग्री…पके आम के टुकड़े- 1 कप, दूध- 1 मिली, शक़्कर 6 बड़े चम्मच, पिस्ते और बादाम का चुरा 1 – 1 छोटा चम्मच, केसर 2-3 रेसे,हरी-लाल चेरी 1-1 छोटा चम्मच|

विधि… आम के टुकड़ो को काटकर फ्रीजर में ठंडा करे| दूध को धीमी आंच पर पकाये| आधा होने पर मेवा,केसर, शक़्कर डालकर अच्छी तरह मिला ले| फ्रीज में ठंडा करके बॉल्स में निकाले और फ्रीजर में रख दे| ऊपर से आम के टुकड़े और हरी लाल चेरी डालकर सर्व करे|

3. मैंगो स्मूदी

सामग्री…आम के टुकड़े-2 कप. पाइनएप्पल के टुकड़े- 2 कप, अनार के दाने- 1 बड़ा चम्मच, दूध- 1 कप,शहद- 1 छोटा चम्मच, वनीला एसेंस 2-3 बूंद, ब्लैक करंट जैम स्वादानुसार|

विधि…1 कप पाईनेप्पल के टुकड़ो के साथ आम के टुकड़े मिलाकर ब्लैंड कर ले| इसमें दूध, शहद व वनीला एसेंस को मिलाकर अच्छी तरह फेटे| तैयार मिश्रण को गिलासो में डालकर पाईनेप्पल के टुकड़े,अनार के दाने व ब्लैक करंट जैम डालें| ठंडा-ठंडा सर्व करे|

4. मैंगो लड्डू

सामग्री…मैंगो पल्प- 2 कप,मिल्क पावडर- 1 कप,नारियल पावडर-1 कप,पीसी शक़्कर 3/4 कप,बारीक़ कटा पिस्ता- 1 चम्मच|

विधि … आम के पल्प को मोटे तले के बर्तन में 3/4 रहने तक पकाएं| इसमें मिल्क पावडर,पीसी चीनी, नारियल पावडर और आधा चम्मच कटा पिस्ता डालकर अच्छी तरह मिलाएं| इस मिश्रण से छोटे छोटे लड्डू बनाये और बाकि बचे पिस्ते को लड्डू पर बुरककर सर्व करें|

5. मैंगो मफिन

सामग्री…मैदा- 200 ग्राम,बेकिंग पावडर-1,1/2 छोटा चम्मच,शक़्कर- 120 ग्राम,आम का गूदा- 1/2 कप,पीला रंग- 2 बूंद, पिघला बटर-120 ग्राम,दूध-250 मिली लीटर,मैंगो एसेंस 2 बूंद|

विधि…एक बर्तन में मैदा,बैकिंग पावडर व पीला रंग मिलाकर छान ले| इसमें शक़्कर व आम का गूदा मिलाएं| मिश्रण के बिच में गड्डा बनाकर बटर,दूध और मैंगो एसेंस डालें और मिला ले| ज्यादा देर न चलाये| मिश्रण को ग्रीस कीये मफिन टिन के 3/4 भाग तक भरे|प्री हीटेड अवन में 180 डिग्री पर 25 मिनट तक बेक करें|

Pin It on Pinterest